मस्क अपने पैसे एक लाइन से बिछा दें तो धरती से चंद्रमा तक 200 चक्कर लग जाएं 1 ट्रिलियन डॉलर से और क्या कर सकते हैं एलन
मस्क अपने पैसे एक लाइन से बिछा दें तो धरती से चंद्रमा तक 200 चक्कर लग जाएं 1 ट्रिलियन डॉलर से और क्या कर सकते हैं एलन
Elon Musk Net Worth : एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी तो थे ही, अब उनकी नेट वर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई तो इसमें नया क्या हुआ. यह सवाल अगर आपके भी जहन में बार-बार आ रहा है तो जरा यहां दिए गए तथ्यों पर नजर डालिए. पहली बार तो मस्क अब दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं, जिसका मतलब है कि उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुकी है. ऐसा नहीं है कि इतिहास में उनसे पहले किसी के पास इतनी संपत्ति नहीं थी, लेकिन तब इसे मापने का पैमाना नहीं था.