पटना के गंगा किनारे बनेगा मेगा टूरिज्म हब ‘जेपी गंगा पथ कॉरिडोर’ से शहर को मिलेगी नई पहचान

बिहार सरकार पटना में जेपी गंगा पथ इंटीग्रेटेड पार्क कॉरिडोर को बड़े पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है. गंगा किनारे बनने वाले इस मेगा प्रोजेक्ट में वाटर मेट्रो, बोटिंग, पर्यटन घाट, पटना हाट, वेस्ट-टू-वंडर पार्क, बॉटनिकल गार्डन और बटरफ्लाई गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. पहले चरण में 6 किलोमीटर लंबा हरित क्षेत्र बनाया जाएगा, जबकि बाद में इसका विस्तार 26 किलोमीटर तक होगा. सरकार का लक्ष्य पटना को देश के प्रमुख रिवरफ्रंट पर्यटन स्थलों में शामिल करना, रोजगार बढ़ाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देना है.

पटना के गंगा किनारे बनेगा मेगा टूरिज्म हब ‘जेपी गंगा पथ कॉरिडोर’ से शहर को मिलेगी नई पहचान