जुड़वा भाइयों का एक सा चेहरा बन गया मुसीबत! पहचानने में मशीनें भी फेल अब सरकार से लगाई गुहार
अहमदाबाद के दो जुड़वा भाईयों का अलग ही दुख है. देखने में हूबहू एक जैसे दिखने वाले ये दोनों भाई एक साथ डिजी यात्रा का भी फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की मशीनें उनके चेहरे में फर्क नहीं कर पा रही हैं और उनमें से एक को मैनुअल लाइन से चेक इन करना पड़ता है. इसे लेकर अब उन्होंने उड्डयन मंत्रालय में शिकायत की है.