पिता को बेटे-बहू को घर से बाहर करने का अधिकार 13 साल की लड़ाई पर सिविल कोर्ट ने सुनाया फैसला
अहमदाबाद सिविल कोर्ट ने 13 साल पुराने घरेलू विवाद में पिता को बेटे-बहू को घर से निकालने का अधिकार दे दिया है. कोर्ट ने 90 दिन में दोनों को घर खाली करने का आदेश दिया है जबकि उनकी 18 साल की बेटी पर यह आदेश लागू नहीं होगा.