विदेशी फूल की खेती का जलवा! उदयपुर के आदिवासी किसान उगा रहे जर्मनी का कैमोमाइल औषधीय गुणों से बढ़ी डिमांड
विदेशी फूल की खेती का जलवा! उदयपुर के आदिवासी किसान उगा रहे जर्मनी का कैमोमाइल औषधीय गुणों से बढ़ी डिमांड
Udaipur Chamomile Farming: उदयपुर के आदिवासी किसान अब पारंपरिक खेती के साथ जर्मनी के कैमोमाइल (Chamomile) फूल की खेती कर नई पहचान बना रहे हैं. औषधीय और हर्बल उपयोगों के कारण इस फूल की देशभर की हर्बल कंपनियों में मांग लगातार बढ़ रही है. कैमोमाइल का उपयोग हर्बल चाय, कॉस्मेटिक उत्पादों और आयुर्वेदिक तैयारियों में किया जाता है. बेहतर बाजार मूल्य मिलने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है. यह खेती आदिवासी क्षेत्रों में कृषि विविधीकरण और नकदी फसल के रूप में उभर रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि सही तकनीक और बाजार उपलब्ध होने पर यह फसल किसानों के लिए लाभदायक विकल्प बन सकती है.