बारिश के मौसम सूख रही हैं मिर्च के पौधों की जड़ें तो यहां जानिए ट्राइकोडर्मा और ड्रेचिंग का जादुई उपाय
बारिश के मौसम में खेत में पानी भरने से मिर्च की फसल में रूट रॉट यानी जड़ सड़न का खतरा बढ़ जाता है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार समय पर जल निकासी, मिट्टी की गुड़ाई, ट्राइकोडर्मा या कार्बेंडाजिम का सही इस्तेमाल और नियमित निगरानी से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.