नेपियर घास की खेती कैसे करें कृषि विशेषज्ञ ने बताए बंपर उत्पादन के आसान टिप्स
नेपियर घास पशुपालकों के लिए सबसे अधिक उत्पादन देने वाली हरे चारे की फसलों में शामिल है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, सही तरीके से खेती, समय पर सिंचाई, पोषण प्रबंधन और नियमित कटाई करने पर यह घास 3 से 5 वर्षों तक लगातार उत्पादन देती है. इससे चारे की लागत घटती है, दूध उत्पादन बढ़ता है और किसानों की आय में भी इजाफा होता है.