किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! सीकर में एक दशक बाद शुरू हुआ सरकारी बीज काउंटर सब्सिडी पर मिलेगा बीज

Sikar Krishi News: सीकर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. करीब 10 साल बाद सरकारी बीज काउंटर दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे किसानों को आधी कीमत पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे. इस पहल का उद्देश्य किसानों को प्रमाणित बीज आसानी से उपलब्ध कराना, खेती की लागत कम करना और बेहतर उत्पादन को बढ़ावा देना है. कृषि विभाग की इस व्यवस्था से किसानों को निजी बाजार पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी और समय पर बीज मिल सकेंगे. किसानों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिससे आगामी फसलों की बुवाई में भी लाभ मिलेगा.

किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! सीकर में एक दशक बाद शुरू हुआ सरकारी बीज काउंटर सब्सिडी पर मिलेगा बीज