Agri Tips: महंगी खाद खरीदना छोड़े केले के छिलके से मिनटों में बनाएं देसी फर्टिलाइजर हर पौधा होगा हरा-भरा
Agri Tips: महंगी खाद खरीदना छोड़े केले के छिलके से मिनटों में बनाएं देसी फर्टिलाइजर हर पौधा होगा हरा-भरा
Agriculture Tips: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने पौधों की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं, तो केले के छिलकों से बना देसी फर्टिलाइजर बेहतरीन विकल्प है. केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने, फूल और फल बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके लिए छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है या पानी में भिगोकर लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है, जिससे किचन वेस्ट का सही उपयोग होता है और घर के पौधे लंबे समय तक स्वस्थ व हरे-भरे बने रहते हैं.