खेत में बना लें फार्म पॉन्ड बारिश का पानी होगा सुरक्षित! कम खर्च में मिलेगा सिंचाई का इंतजाम जानें तरीका
खेत में बना लें फार्म पॉन्ड बारिश का पानी होगा सुरक्षित! कम खर्च में मिलेगा सिंचाई का इंतजाम जानें तरीका
Agriculture Tips: मानसून के दौरान होने वाली बारिश का पानी यदि सही तरीके से संग्रहित किया जाए तो किसानों को पूरे साल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकता है. इसके लिए खेत में फार्म पॉन्ड बनाना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है. यह वर्षा जल को सुरक्षित रखता है, जिससे सूखे या कम बारिश की स्थिति में भी फसलों की सिंचाई आसानी से की जा सकती है. फार्म पॉन्ड भूजल संरक्षण में भी मदद करता है और सिंचाई की लागत कम करता है. वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया फार्म पॉन्ड फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी सकारात्मक योगदान देता है.