द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर यशवंत सिन्हा ने दी बधाई कहा- मुझे उम्मीद है कि

Droupadi Murmu, Yashwant Sinha , President Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 जीतने पर बधाई देता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह हर भारतीय की उम्मीद कि वे 15वें राष्ट्रपति के रूप में बिना किसी डर के और बिना पक्षपात के कार्य करेंगी.

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर यशवंत सिन्हा ने दी बधाई कहा- मुझे उम्मीद है कि
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने जीत हासिल कर ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद अब वह देश की अलगी राष्ट्रपति होंगी. चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के साथ साथ मैं भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि पूरा देश द्रौपदी मुर्मू से उम्मीद करता है कि वह बिना किसी भय और पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव 2022 जीतने पर बधाई देता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि वह हर भारतीय की उम्मीद कि वे 15वें राष्ट्रपति के रूप में बिना किसी डर के और बिना पक्षपात के कार्य करेंगी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, Yashwant sinhaFIRST PUBLISHED : July 21, 2022, 21:00 IST