बरसात में वर्मी कंपोस्ट बनाते समय न करें ये गलती नहीं तो मर सकते हैं केंचुए जानें सटीक तरीका
सीधी जिले के पापरा निवासी रमाशंकर कुशवाहा ने लोकल 18 को बताया कि केंचुए जीवित रहने के लिए उचित नमी चाहते हैं, लेकिन अत्यधिक पानी उनके लिए घातक साबित हो सकता है. यदि बारिश का पानी वर्मी कंपोस्ट बेड में जमा हो जाए, तो बेड के भीतर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. ऐसी स्थिति में केंचुओं का दम घुट सकता है और बड़ी संख्या में उनकी मौत हो सकती है.