धान लगाने से पहले खेत में लगा दें ये फसलें मिट्टी होगी ताकतवर खाद का खर्च घटेगा बंपर होगा पैदावार
कृषि विज्ञान केंद्र कृषि विज्ञान केंद्र बालोद के मृदा विशेषज्ञ एआर गौर ने किसानों को ढेंचा, सनई, मूंग और उड़द जैसी फसलों को हरी खाद के रूप में उपयोग करने की जानकारी दी है. उनका कहना है कि हरी खाद का उपयोग करने से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम होती है.