किसान 55 दिन में बन जाएंगे लखपति बस सावन माह में करें अगेती फूलगोभी की खेती एक्सपर्ट से जानें टिप्स
सीधी निवासी कृषि सलाहकार अवनीश पटेल के अनुसार, किसान अक्सर अधिक पौधे लगाने के लालच में रोपाई के समय उचित दूरी का पालन नहीं करते हैं. यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है. पौधे पास-पास होने से खेत में हवा का आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे फफूंद और कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है. इससे उत्पादन घटने के साथ-साथ कीटनाशकों पर अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ता है.