सिर्फ 60 हजार लगाएं 3 लाख तक कमाएं! गर्मियों में इस फसल की जबरदस्त डिमांड किसानों की बदल जाएगी किस्मत
खीरे के किसान तुलसी कश्यप ने कहा कि खीरे की खेती के लिए सबसे पहले जुताई करनी चाहिए. फिर रोटावेटर चलाकर जुताई की. इसके बाद बेड बनाया. बेड से बेड की दूरी साढ़े चार फीट और पौधे से पौधे की दूरी एक फीट रखी गई है. इसका पौधा तैयार करके भी लगाया जाता है. बीज भी लगाया जाता है. यह वीएनआर 212 वैरायटी का है. इसमें डीएपी, पोटाश, सुपर फॉस्फेट और गोबर खाद डाला है.