क्या आपने कभी खाई है जामुन की सब्जी जानिए इसकी देसी रेसिपी और अनोखे फायदे

Jamun Sabzi Recipe: जामुन को आमतौर पर फल या जूस के रूप में खाया जाता है, लेकिन राजस्थान के कई इलाकों में इसकी स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है. भीलवाड़ा की यह पारंपरिक रेसिपी खट्टे-मीठे स्वाद के कारण लोगों को खूब पसंद आती है. जामुन के गूदे को मसालों के साथ पकाकर तैयार की जाने वाली यह सब्जी रोटी, बाजरे की रोटी और पराठों के साथ खाई जाती है. खास बात यह है कि सब्जी बनने के बाद बची गुठलियां भी उपयोगी मानी जाती हैं. पारंपरिक तौर पर इनका पाउडर रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.

क्या आपने कभी खाई है जामुन की सब्जी जानिए इसकी देसी रेसिपी और अनोखे फायदे