क्या आपने चखी है रायते में डूबी यहां की मशहूर कचौड़ी मात्र 15 रुपये में लें शुद्ध मसालों और देसी स्वाद का आनंद

Firozabad Famous Kachori: फिरोजाबाद में सुबह के नाश्ते का जिक्र होते ही सबसे पहले यहां की प्रसिद्ध कचौड़ी का नाम आता है, जिसे स्थानीय लोग और सैलानी बड़े चाव से खाते हैं. शास्त्री मार्केट के पास पिछले 10 वर्षों से मनोज पोरवाल शुद्धता और परंपरा को बरकरार रखते हुए आटा-मैदा, घर के पिसे मसालों और शुद्ध सरसों के तेल से आलू व दाल की कचौड़ियाँ तैयार कर रहे हैं. यहां कचौड़ी को चटपटी आलू की सब्जी, बूंदी के रायते और अचार के साथ परोसा जाता है. विशेष बात यह है कि मात्र 15 रुपये में मिलने वाले इस व्यंजन का लुत्फ उठाने शिकोहाबाद और टूंडला जैसे शहरों से भी लोग आते हैं. रायते में डुबोकर दी जाने वाली कचौड़ी यहाँ की पहचान बन चुकी है, जो स्वाद और शुद्धता का बेजोड़ संगम है.

क्या आपने चखी है रायते में डूबी यहां की मशहूर कचौड़ी मात्र 15 रुपये में लें शुद्ध मसालों और देसी स्वाद का आनंद