आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ का खास महत्व हाई ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी जानें कैसे करें सेवन

Arjun ki Chhal ke Fayde: मानव जीवन में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है. ये न सिर्फ पर्यावरण को स्वच्छ रखते है, बल्कि आयुर्वेद में इन्हें औषधीय रूप में भी अहम माना गया है. ऐसे ही औषधीय पौधों में अर्जुन का पेड़ प्रमुख है. रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती है कि अर्जुन का वैज्ञानिक नाम Terminalia Arjuna है. इसकी छाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है. अर्जुन की छाल हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, गठिया, पाचन और त्वचा रोगों में लाभकारी है. इसकी छाल का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम सेवन किया जा सकता है. लेकिन उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ का खास महत्व हाई ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी जानें कैसे करें सेवन