किसानों के लिए वरदान है ये मशीन बीज बुवाई के साथ खाद भी डालेगी बंपर होगा उत्पादन
कृषि विज्ञान केंद्र बालोद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.आर. साहू ने कहा है कि सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से धान, गेहूं, चना, सरसों, कुसुम और अलसी की बुआई की जा सकती है. यह मशीन एक साथ बीज और खाद डालती है, जिससे 25-30% तक बीज, उर्वरक और श्रम की बचत होती है. कतारबद्ध बुआई से अंकुरण, पौधों की बढ़वार और उत्पादन बेहतर होता है.