12वीं पास किसान ने खेती में किया ये प्रयोग अब 5 एकड़ से हो रही लाखों की कमाई जान धांसू तरीका
किसान अजय पाटिल ने लोकल 18 से कहा कि खापरखेड़ा में मेरे यहां पर 5 एकड़ जमीन है मेरे द्वारा परंपरागत खेती से हटकर केला कपास मक्का हल्दी और चना लगाया जाता है. मैं ऑर्गेनिक तरीके से खेती करता हूं. कम लागत में मेरा अच्छा उत्पादन हो जाता है. मेरा लक्ष्य ऑर्गेनिक खेती करना और लोगों को भी ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित करना है. इसके लिए मैं 10 सालों से ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर रहा हूं. खेती से में 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर लेता हूं.