सिलाई की दुकान से चलता था टेररिस्ट नेटवर्क! जैश आतंकी हमीम मंडल की नई लोकेशन से STF को मिला जांच का नया सुराग
सिलाई की दुकान से चलता था टेररिस्ट नेटवर्क! जैश आतंकी हमीम मंडल की नई लोकेशन से STF को मिला जांच का नया सुराग
Hamim Mondal News: पश्चिम बंगाल पुलिस एसटीएफ ने गिरफ्तार जैश आतंकी हमीम मंडल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि हावड़ा के पिलखाना स्थित उसकी सिलाई की दुकान दरअसल कोई आम दर्जी का काम नहीं, बल्कि देशविरोधी गतिविधियों और सहयोगियों से संपर्क साधने का सीक्रेट ठिकाना थी. बर्धमान की पॉश कॉलोनी से दबोचे गए हमीम और उसकी साथी अर्पिता से पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भी उपद्रव मचाने से जुड़े थे.