Shikakai Price: जंगलों का काला सोना बनी शिकाकाई हैदराबाद में 500 रुपये किलो तक बिक रही
Shikakai Price: जंगलों का काला सोना बनी शिकाकाई हैदराबाद में 500 रुपये किलो तक बिक रही
Telangana Shikakai Market: तेलंगाना के मुुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम के जंगलों से आदिवासियों द्वारा चुनी जाने वाली शिकाकाई अब हैदराबाद के बाजारों में धूम मचा रही है. कोया और लम्बडा समुदाय के लिए यह फलियां आजीविका का बड़ा जरिया हैं. ग्रामीण बाजार में 40-60 रुपये किलो बिकने वाली शिकाकाई शहरों के ऑर्गनिक स्टोर्स में 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है. गिरिजन को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन और नए स्टार्टअप्स की सीधी खरीदारी से बिचौलियों का अंत हुआ है और आदिवासियों की मौसमी आय में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.