अब इन 52 बड़े मंदिरों में कैमरा फोन बैन दर्शन से पहले जमा करना होगा मोबाइल जानें नया नियम
अब इन 52 बड़े मंदिरों में कैमरा फोन बैन दर्शन से पहले जमा करना होगा मोबाइल जानें नया नियम
तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में मंगलवार से श्रद्धालुओं के कैमरा वाले मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है. सरकार ने मंदिरों की पवित्रता, आध्यात्मिक माहौल और श्रद्धालुओं की निजता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है. हालांकि, बिना कैमरे वाले सामान्य मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी. मंदिरों में फोटो, वीडियो, सेल्फी और सोशल मीडिया रील बनाने की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में मोबाइल जमा करने के लिए पेड काउंटर और लॉकर की व्यवस्था की गई है.