वोट के अधिकार पर डाका डालने की साजिश: चुनाव आयोग के विवाद पर शशि थरूर का वार लोकतंत्र पर सीधा हमला
ECI के भीतर कथित असंतोष और गुपचुप फैसलों की खबरों पर सियासी घमासान छिड़ गया है. शशि थरूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया है कि देश में भारतीय नागरिकों को उनके संवैधानिक मताधिकार से वंचित करने की एक बहुत बड़ी साजिश चल रही है. थरूर ने दो टूक कहा कि इस साजिश को बेनकाब कर पूरी तरह खत्म करना होगा.