बीजेपी छोड़ने पर क्यों आमादा शहजाद पूनावाला अब नितिन नवीन को भेजा अपना इस्तीफा खोल कर रख दी दिल की बात
Shehzad Poonawalla Resignation: बीजेपी के लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला पार्टी छोड़ने के फैसले पर कायम हैं. 30 जुलाई को इस्तीफे की पेशकश के बाद पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उन्हें फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था. अब पूनावाला ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को दोबारा इस्तीफा भेजकर इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने उनके फैसले को और मजबूत किया है.