बेटियों का वॉलेट : 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने उठाया सुभद्रा योजना का लाभ हर साल मिलते हैं 10000 रुपये
SUBHADRA Scheme : महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं. ऐसी ही एक योजना है सुभद्रा योजना जिसमें हर 6 महीने पर महिलाओं को 5 हजार रुपये की किस्त जारी की जाती है. ओडिशा सरकार ने इस योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचाया है.