NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी चूक नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी राहुल बोले- बच्चों के भविष्य से मत खेलिए
NEET Re-exam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सरकार पर तीखा हमला किया. यह हमला तब हुआ जब नागपुर के एक NEET-UG उम्मीदवार को दोबारा परीक्षा के लिए अबू धाबी में सेंटर अलॉट किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ जुएबाजी बंद करनी चाहिए.नागपुर के NEET उम्मीदवार के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए उसे अबू धाबी के एक स्कूल में सेंटर अलॉट किया गया था।