जब नहीं थे पैसे इस प्रणाली से चलता था गांव का सिस्टम अब बैंक और नकद आने से बदली अर्थव्यवस्था
जब नहीं थे पैसे इस प्रणाली से चलता था गांव का सिस्टम अब बैंक और नकद आने से बदली अर्थव्यवस्था
What Was The Barter System: आज से करीब 23 साल पहले तक लोगों के पास नकद पैसे बहुत कम होते थे या फिर जिनके पास होते भी थे वो बहुत सीमित मात्रा में होते थे. लेकिन जब नकद पैसे कम थे तो लोग बाजार से या घर पर आने वाले फेरीवालों से सामान कैसे खरीदते थे? दरअसल, जब गांव में कोई फेरीवाला सब्जी लेकर आता था, तो उसे सब्जी के बदले अनाज दिया जाता था. उदाहरण के लिए अगर 1 किलो कद्दू की सब्जी 20 रुपये की है और गेहूं का दाम 10 रुपये प्रति किलो है तो 1 किलो कद्दू के बदले 2 किलो गेहूं दिया जाता था.