सुल्तानपुर के 6वीं क्लास के 13 वर्षीय ओजस ने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड मेडल 3 साल से कर रहे थे अभ्यास
सुल्तानपुर के रहने वाले कक्षा छठवीं छात्र ओजस ने ताइक्वांडो खेल को अपना स्पोर्ट्स गेम चुना और सिर्फ सुल्तानपुर तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखे बल्कि उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेश में कई जगहों पर उन्होंने ताइक्वांडो खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और वे कई प्रतियोगिताओं में मेडल भी हासिल किए. हाल ही में उन्होंने एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे सुल्तानपुर का नाम रोशन किया है.