दूध बढ़ाने की चाहत कहीं भारी न पड़ जाए जानिए क्यों इस मौसम में हरा चारा भी बन सकता है धीमा जहर
मानसून में हरा चारा पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने में मददगार है, लेकिन अत्यधिक गीला चारा खिलाने से पेट फूलने और टॉक्सिसिटी का खतरा बढ़ जाता है. पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए 60% हरा और 40% सूखा चारा मिलाकर दें और पशुशाला में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.