यूपी में पहली बार रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए सेना की तर्ज पर बैज व्यवस्था शुरू वरिष्ठता की होगी पहचान
यूपी में पहली बार रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए सेना की तर्ज पर बैज व्यवस्था शुरू वरिष्ठता की होगी पहचान
रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए सेना की तर्ज पर बैज व्यवस्था लागू. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. ब्रजेश सक्सेना की पहल पर अस्पताल में चार स्तर की बैज व्यवस्था लागू की गई है. अब हर डॉक्टर अपनी वरिष्ठता के हिसाब से अलग रंग का बैज पहनेंगे लेवल-1 के जूनियर डॉक्टरों के लिए ग्रीन, लेवल-2 के लिए पिंक, लेवल-3 के लिए ब्लू और सबसे वरिष्ठ यानी लेवल-4 के डॉक्टरों के लिए रेड रंग का बैज तय किया गया है. हर बैज पर पीएमएचएस (PMHS) का लोगो भी लगाया गया है.