प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! EPFO की इस योजना से मिलेगी हर महीने पेंशन जानें नियम
मुरादाबाद के लोग यदि प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं तो वह इस योजना के सारे पेंशन का लाभ ले सकते हैं. कर्मचारी पेंशन योजना (EPS, 1995) के तहत सेवानिवृत्ति पर पेंशन पाने के लिए कर्मचारी को न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पूरी करनी होती है. इस फंड में नियोक्ता के वेतन (मूल वेतन + महंगाई भत्ता) के 12% में से 8.33% हिस्सा जाता है.