मऊ का गढ़वा कोट प्राचीन किला जहां खुदाई में मिले 2000 साल पुराने अवशेष बुद्ध प्रतिमा होती है पूजा

मऊ के गढ़वा कोट में खुदाई पर रोक है, पर लोग श्रद्धा से पूजा करते हैं. 2020 में खुदाई में मृदभांड, सिक्के और भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली थी. यह स्थल गुप्त या कुषाण काल का हो सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए माहपुर ग्राम सभा के प्रधान जगदीश बताते हैं कि मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में स्थित गढ़वा कोट (गढ़वा का किला) एक अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल है. इसे स्थानीय स्तर पर राजभर का कोट भी कहा जाता है. इस पुरातात्विक स्थल का इतिहास और जुड़ी प्रमुख बातें इस प्रकार हैं की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में यह टीला और इसके आसपास का क्षेत्र प्राचीन काल में शासकों के अधीन एक मजबूत गढ़ या कोट हुआ करता था.

मऊ का गढ़वा कोट प्राचीन किला जहां खुदाई में मिले 2000 साल पुराने अवशेष बुद्ध प्रतिमा होती है पूजा