मथुरा में सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़ दर्शन से दूर होती हैं बाधाएं
मथुरा में सुबह से ही भगवान शिव के भक्त शिव मंदिरों में पहुंचकर उनकी आराधना में लगे हुए हैं. मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. भक्त अपने आराध्य को मनाने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं. साथ ही माना जाता है कि इन श्रावण के सोमवारों में भगवान शिव की आराधना सच्चे मन से की जाए तो भगवान शिव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते. मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु बड़ी तादात में पहुंचे. अपने आराध्य की पूजा कर रहे हैं.