दशकों से सफलता की नई इबारत लिख रहा है टीडी इंटर कॉलेज यहां से पढ़े छात्र कई बड़े पदों पर कर रहे हैं देश की सेवा
जौनपुर का टीडी इंटर कॉलेज दशकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट परिणामों के लिए जाना जाता है. इस संस्थान से पढ़े हजारों छात्र आज आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, न्यायपालिका, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.