ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी में लिफ्ट खराब समय पर सफाई भी नहीं बिल्डर ने किया था बेहतर सुविधा का वादा लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी में लिफ्ट खराब समय पर सफाई भी नहीं बिल्डर ने किया था बेहतर सुविधा का वादा लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी इन दिनों अपने ही निवासियों की शिकायतों को लेकर चर्चा में है. सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि फ्लैट खरीदते समय जिन सुविधाओं का वादा किया गया था, उनमें से कई आज तक पूरी नहीं हुई हैं. फायर सेफ्टी, लिफ्ट, सफाई, एसटीपी और सुरक्षा व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं. सोसाइटी की निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने यहां घर खरीदा था, तब उम्मीद थी कि परिवार को सुरक्षित और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त माहौल मिलेगा. लेकिन हकीकत उम्मीदों से बिल्कुल अलग निकली. उनका कहना है कि सोसाइटी में आज भी कई बुनियादी सुविधाएं अधूरी हैं.