गोंडा की प्रियांशी पढ़ाई नौकरी और खेती तीनों काम एक साथ संभाल रहीं 2 बीघा में कर रहीं लौकी-तोरई की खेती
गोंडा की प्रियांशी पढ़ाई नौकरी और खेती तीनों काम एक साथ संभाल रहीं 2 बीघा में कर रहीं लौकी-तोरई की खेती
Success Story: गोंडा जिले विकासखंड झंझरी की छात्रा प्रियांशी पढ़ाई, नौकरी और खेती तीनों जिम्मेदारियां एक साथ निभा रही हैं. पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली प्रियांशी पानी संस्थान में सीआरपी के पद पर भी कार्यरत हैं. इसके साथ ही उन्होंने करीब दो बीघा खेत में मचान विधि से लौकी और तोरई की खेती शुरू की है, जिससे अच्छी आमदनी की उम्मीद है. सिंचाई, बेलों की देखभाल और समय पर सब्जियों की तुड़ाई खुद करती हैं. उनका मानना है कि समय का सही प्रबंधन हो तो पढ़ाई और खेती दोनों साथ चल सकते हैं.