गोंडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बदली राह शुरू किया कुल्हड़ का बिजनेस अब हर महीने घर बैठे कमा रहा इतना
गोंडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बदली राह शुरू किया कुल्हड़ का बिजनेस अब हर महीने घर बैठे कमा रहा इतना
Kulhad Business: विनोद मौर्य बताते है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने और निजी कंपनी में नौकरी करने के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्हें भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लॉकडाउन में वे अपने गांव लौट आए. गांव में रहते हुए उन्होंने कुछ नया करने की सोची. इस दौरान उन्होंने देखा कि पारंपरिक कुल्हड़ों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में काम शुरू करने का निर्णय लिया.