गाजीपुर की 300 साल पुरानी तीन बुर्जियां थी नवाबों का सुरक्षा तंत्र रहस्यों से भरे हैं ये किले नीचे है सुरंगों को जाल
गाजीपुर की 300 साल पुरानी तीन बुर्जियां थी नवाबों का सुरक्षा तंत्र रहस्यों से भरे हैं ये किले नीचे है सुरंगों को जाल
Ghazipur history: ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, नवाब शेख अब्दुल्ला (1736-1744) गाजीपुर के एक अत्यंत प्रभावशाली प्रशासक थे.वे जागीरदार शेख मुहम्मद कासिम खान के पुत्र थे. अवध (लखनऊ) के नवाबों ने उन्हें गाजीपुर की बागडोर इसलिए सौंपी थी, क्योंकि गंगा के किनारे स्थित यह क्षेत्र व्यापारिक और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील था. अपने 8 साल के कार्यकाल में शेख अब्दुल्ला ने नवाबगंज से लेकर कासिमाबाद तक किलों और चौकियों का एक जाल बिछाया था.