गाजीपुर का बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर जहां राजा गाधि की तपस्या से बनी छोटी काशी
गाजीपुर के चीतनाथ घाट के पास स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर को लेकर मान्यता है कि त्रेता युग में राजा गाधि ने यहां कठोर तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया और इस स्थान को छोटी काशी यानी लहुरी काशी का नाम मिला. सावन में यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.