फिरोजाबादः लेखपाल साहब! बिना मिट्टी के कैसे चलेगी फैक्ट्री राजेश बोले उत्पादन का संकट
फिरोजाबाद के गांव जैदामई में रहने वाले राजेश प्रजापति ने लोकल 18 से बातचीत की और बताया कि वह एक बार पीलीभीत किसी से काम से गए थे. जहां उन्होंने मिट्टी से बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री को देखा. इसके बाद सरकार की माटी कला योजना के बारे में भी पता चला. सुहाग नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में जाकर सम्पर्क किया तो बर्तन बनाने की फैक्ट्री खोलने के लिए 80 से 90 प्रतिशत तक अनुदान की जानकारी हुई. जिसके बाद उन्होंने अपने गांव में इस बड़ी फैक्ट्री को खोला. इस फैक्ट्री में लगभग 12 लाख रुपए की लागत आई है.