चित्रकूट में हेल्थ सुविधा होगी हाईटेक 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे 262 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Chitrakoot Good News: चित्रकूट जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के प्रयासों से जिले में पांच नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि यह जिला प्रशासन की बहुत अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि चित्रकूट के पाठा क्षेत्र सहित कई गांव आज भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं. कई बार समय पर इलाज न मिलने के कारण मरीजों की जान तक चली जाती है. ऐसे में 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है.

चित्रकूट में हेल्थ सुविधा होगी हाईटेक 5 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे 262 करोड़ रुपये होंगे खर्च