वाराणसी या एयरपोर्ट जाना है रात 8 बजे के बाद इस रास्ते पर जाने से पहले जरूर जानें ये नियम
चंदौली के मुगलसराय स्थित रिंग रोड पर निर्माणाधीन गंगा ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है. इसी निर्माण कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने रिंग रोड पर रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.