नए कलेवर में नजर आ रहा है बरेली का मशहूर झुमका चमक और नक्काशी ने खींचा लोगों का ध्यान जानें
नए कलेवर में नजर आ रहा है बरेली का मशहूर झुमका चमक और नक्काशी ने खींचा लोगों का ध्यान जानें
बरेली शहर की पहचान में अब मशहूर झुमका भी खास स्थान बना चुका है. फिल्म मेरा साया के गीत ‘झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में’ ने बरेली और झुमके को देशभर में एक अलग पहचान दी. यही वजह है कि बरेली के प्रवेश द्वार पर स्थापित विशाल झुमका अब शहर की पहचान और आकर्षण का प्रमुख प्रतीक बन गया है. वर्ष 2026 में इस ऐतिहासिक पहचान को नया कलेवर दिया गया है. जिससे बरेली आने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है.