बरसात के सीजन में पानी से कार से रखें ख्याल वायरिंग हो सकती है खराब स्टार्टिंग में हो सकती है समस्या अपनाएं ये टिप्स
बरसात के सीजन में पानी से कार से रखें ख्याल वायरिंग हो सकती है खराब स्टार्टिंग में हो सकती है समस्या अपनाएं ये टिप्स
बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भरना और कारों में खराबी आना एक आम बात है. लेकिन बहराइच के अनुभवी कार मैकेनिक निजाम मिस्त्री की मानें, तो थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप अपनी कार को बड़े नुकसान से बचा सकते हैं. मानसून के दौरान सबसे पहली और जरूरी बात अगर जल भराव वाले रास्ते से आपके कर गुजरती है तो इसमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है. कई बार लोग इसमें चूक जाते हैं और गाड़ी बंद हो जाती है और इंजन तक की नौबत आ जाती है.