अयोध्या में राम मंदिर के पास 12 सड़कों का होगा कायाकल्प 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च जानें क्या है योजना
अयोध्या में राम मंदिर के पास 12 सड़कों का होगा कायाकल्प 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च जानें क्या है योजना
Ayodhya Rampath Road News: रामपथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण के बाद इसके आसपास की कई प्रमुख गलियां और सड़कें ऐसी थीं, जिनकी स्थिति अपेक्षाकृत खराब थी. इन सड़कों को चिन्हित कर राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित करने की योजना तैयार की गई है. करीब 12 सड़कों को इस परियोजना में शामिल किया गया है. नगर आयुक्त के मुताबिक इन सड़कों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ कराया जाएगा.सड़क निर्माण के साथ ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, सड़क किनारे लाइटिंग और मजबूत सीसी रोड तैयार की जाएगी