मोदी और ट्रंप की आज महत्व्पूर्ण बैठक ! पिछले 16 महीने और वो मुद्दे जिससे भारत और अमेरिका के बिगड़े संबंध!
मोदी और ट्रंप की आज महत्व्पूर्ण बैठक ! पिछले 16 महीने और वो मुद्दे जिससे भारत और अमेरिका के बिगड़े संबंध!
PM Modi-Trump Meeting: G7 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 16 महीने बाद द्विपक्षीय मुलाकात करने जा रहे हैं. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के संबंध कई मुद्दों पर तनाव के दौर से गुजर रहे हैं. हॉर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत, व्यापार और टैरिफ विवाद, रूस से भारत के रिश्ते, भारत-पाकिस्तान मध्यस्थता को लेकर ट्रंप के दावे, पाकिस्तान पर अमेरिकी रुख, वीजा एवं आव्रजन नीतियां तथा पश्चिम एशिया से जुड़े भू-राजनीतिक मतभेद दोनों देशों के बीच प्रमुख विवादों के रूप में उभरे हैं. ऐसे में यह बैठक तय करेगी कि दोनों देश रिश्तों में आई दूरी को कम करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं या मतभेद और गहरे होते हैं.