PM मोदी ने बनाया नया भारत डिजिटल क्रांति से लेकर ग्लोबल इमेज तक की तारीफ शशि थरूर के लेख ने खींचा सबका ध्यान
PM मोदी ने बनाया नया भारत डिजिटल क्रांति से लेकर ग्लोबल इमेज तक की तारीफ शशि थरूर के लेख ने खींचा सबका ध्यान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई प्रमुख उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्र भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बताया है. उन्होंने लिखा कि 10 जून को नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया.