Opinion: कभी थे किंगमेकर अब खुद संकट में! क्या क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खतरे में है
Opinion: कभी थे किंगमेकर अब खुद संकट में! क्या क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व खतरे में है
UPA, इंडिया और NDA से पहले जनता पार्टी, राष्ट्रीय मोर्चा और राज्य स्तर के संयुक्त विधायक दल ने गठबंधन की नींव रखी. आज कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन भी इसी परंपरा का हिस्सा है. गठबंधन लोकतंत्र को समावेशी बनाते हैं, क्षेत्रीय आवाजों को राष्ट्रीय मंच देते हैं, लेकिन अंदरूनी कलह, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं और अलग-अलग एजेंडे अस्थिरता भी पैदा करते हैं. सच यह है कि सत्ता विरोधी गठबंधन एक बार के अलावा कभी भारतीय राजनीति में मुकम्मल मुकाम हासिल नहीं कर पाया.