यूपी एमपी बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक किसके पास है किस राज्य की कमान

Chief Ministers of all States: जनरल नॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं में देश-दुनिया से कुछ भी पूछा जा सकता है. जीके सेक्शन के सवालों में भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम, उम्र व उनसे जुड़ी खास जानकारियों के सवाल भी रहते हैं. अगर आपको हर राज्य के मुख्यमंत्री के नाम नहीं याद हैं तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है.

यूपी एमपी बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक किसके पास है किस राज्य की कमान
नई दिल्ली (Chief Ministers of all States). भारत में कुल 29 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. हर राज्य की सरकार का नेतृत्व करने और वहां के विकास के लिए मुख्यमंत्री कई तरह की नीतियां बनाते हैं. उन्हें राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार के साथ संबंध और बैलेंस बनाने का काम भी करना होता है. सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज के सवालों में अक्सर भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम पूछे जाते हैं. अगर आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इनके नाम पता होने चाहिए. Chief Ministers of all States: भारत के राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यमुख्यमंत्रीआंध्र प्रदेशश्री एन. चंद्रबाबू नायडूअरुणाचल प्रदेशश्री पेमा खांडूअसमश्री हेमंत बिस्वा सरमाबिहारश्री नीतीश कुमारछत्तीसगढ़श्री विष्णुदेव सायगोवाश्री प्रमोद सावंतगुजरातश्री भूपेंद्र पटेलहरियाणाश्री नायब सिंह सैनीहिमाचल प्रदेशश्री सुखविंदर सिंह सुक्खूझारखंडश्री हेमंत सोरेनकर्नाटकश्री सिद्धारमैयाकेरलश्री पिनरई विजयनमध्य प्रदेशश्री मोहन यादवमहाराष्ट्रश्री एकनाथ शिंदेमणिपुरश्री एन बीरेन सिंहमेघायलश्री कोनराड संगमामिजोरमश्री लालदुहोमानागालैंडश्री नेफ्यू रियोओडिशाश्री मोहन चरण माझीपंजाबश्री भगवंत सिंह मानराजस्थानश्री भजन लाल शर्मासिक्किमश्री पीएस गोलेतमिलनाडुश्री एम.के. स्टालिनतेलंगानाश्री ए रेवंत रेड्डीत्रिपुराडॉ. माणा साहीउत्तर प्रदेशश्री योगी आदित्यनाथउत्तराखंडश्री पुष्कर सिंह धामीपश्चिम बंगालसुश्री ममता बनर्जी Union Territories Chief Minister: भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर यूनियन टेरिटरीलेफ्टिनेंट गवर्नरअंडमान एंड निकोबार आइलैंडएडमिरल डीके जोशी (रिटायर्ड) (लेफ्टिनेंट गवर्नर)चंडीगढ़श्री गुलाब चंद कटारिया (एडमिनिस्ट्रेटर)दादरा और नगर हवेली और दमन एंड दीवश्री प्रफुल्ल पटेल (एडमिनिस्ट्रेटर)दिल्ली (एनसीटी)श्री विनय कुमार सक्सेना (लेफ्टिनेंट गवर्नर)जम्मू एंड कश्मीरश्री मनोज सिन्हा (लेफ्टिनेंट गवर्नर)लक्षद्वीपश्री प्रफुल्ल पटेल (एडमिनिस्ट्रेटर)पुडुचेरीश्री के कैलाशनाथन (लेफ्टिनेंट गवर्नर)लद्दाखब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (लेफ्टिनेंट गवर्नर) इन लिस्ट के अलावा बता दें कि दिल्ली और पुडुचेरी में मुख्यमंत्री भी हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पुडुचेरी के श्री एन रंगास्वामी हैं. यह भी पढ़ें- कंप्यूटर में BCD क्या है? खुद को मानते हैं एक्सपर्ट तो बताइए 40 फुल फॉर्म Tags: Chief Minister, Chief Minister Yogi Adityanath, CM Arvind Kejriwal, Government of IndiaFIRST PUBLISHED : September 10, 2024, 16:35 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed